ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तेज रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग हादसों में बाल-बाल बचे वाहन सवार

सिंगरौली। जिले में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में वाहन सवार बाल-बाल बच गए। हालांकि दोनों घटनाओं में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

माजन मोड़ पर हाईवा से टक्कर
पहली घटना दोपहर करीब 12 बजे माजन मोड़ क्षेत्र में हुई। एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी हाईवा के अगले पहिए के नीचे फंस गई।
गनीमत रही कि दोनों सवार समय रहते कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जयंत क्षेत्र में ट्रेलर ने बाइक को रौंदा
कुछ ही देर बाद दूसरी घटना जयंत क्षेत्र में हुई, जहां कोयला परिवहन कर रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।
मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण वह उछलकर दूर गिरा और गंभीर चोटों से बच गया। हालांकि उसकी बाइक ट्रेलर के पहिए के नीचे आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

भारी वाहनों पर उठे सवाल
इन दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई ठोस नियंत्रण नहीं है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की गति सीमा तय की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में बड़े हादसों को रोका जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button