मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल बीना क्षेत्र के उत्पादन क्षमता विस्तार को लेकर पर्यावरणीय लोक सुनवाई संपन्न

सिंगरौली- एनसीएल बीना क्षेत्र की उत्पादन क्षमता विस्तार से संबंधित पर्यावरणीय लोक सुनवाई का आयोजन दिनांक 17 मार्च 2026 को बीना स्टेडियम, बीना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह लोक सुनवाई उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी), सोनभद्र के रीजनल ऑफिस द्वारा आयोजित की गई।

प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत बीना क्षेत्र की उत्पादन क्षमता को 10.50 मिलियन टन प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 17.50 मिलियन टन प्रतिवर्ष करने तथा एमएल क्षेत्र को 1790.377 हेक्टेयर से बढ़ाकर 2079.221 हेक्टेयर किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।
दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हुई इस लोक सुनवाई की अध्यक्षता श्री रमेश चंद्र, अपर कलेक्टर (न्यायिक), सोनभद्र ने की, जबकि संचालन श्री आर. के. सिंह, रीजनल ऑफिसर, यूपीपीसीबी, सोनभद्र द्वारा किया गया।

लोक सुनवाई के दौरान परियोजना विस्तार से प्रभावित एवं क्षेत्रीय रहवासियों ने मंच से एवं लिखित माध्यम से अपने सुझाव, विचार एवं टीका-टिप्पणियाँ प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर परियोजना से जुड़े सक्षम अधिकारियों ने जनता द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों एवं प्रश्नों पर विस्तृत जानकारी एवं स्पष्टीकरण प्रदान किया।

सुनवाई में उपस्थित नागरिकों ने पर्यावरण, रोजगार, पुनर्वास, स्वास्थ्य एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर अपनी राय दर्ज कराई। प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों को नियमानुसार अभिलेख में दर्ज किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button