बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
17 अगस्त तक कराएं प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा
अपेक्स बैंखरीफ 2026-27 के लिए किसानों से समय पर बीमा कराने की अपीलक प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने खमरिया में ग्रामीणों को दी अभियान की जानकारी
सिंगरौली, 7 अगस्त 2026। खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए किसानों से 17 अगस्त 2026 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा कराने की अपील की गई है।
योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। कृषि विभाग ने बताया कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में कृषि बीमा कंपनी द्वारा जागरूकता रथ संचालित किया जा रहा है, जो गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजना, बीमा प्रक्रिया एवं लाभों की जानकारी दे रहा है।
विभाग ने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर बीमा कराने तथा अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग, बैंक, पैक्स अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से संपर्क करने की अपील की है।












