ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

रेलवे रनिंग कर्मचारियों को बड़ी राहत, किलोमीटर अलाउंस में 25% बढ़ोतरी मंजूर

जबलपुर। रेलवे के रनिंग कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। किलोमीटर अलाउंस (केएमए) में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है। यह निर्णय 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) वृद्धि के साथ लागू होगा, जिससे देशभर के रेलकर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय ने गुरुवार (19 मार्च) को स्वीकृति प्रदान कर दी। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरी होने से ट्रैफिक और लोको रनिंग स्टाफ में खुशी की लहर है।

नवरात्रि पर मिली सौगात

नवरात्रि के पहले दिन मिली इस राहत भरी खबर से कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे हैं। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के सहायक महामंत्री व वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (WCREU) के महामंत्री कामरेड मुकेश गालव ने बताया कि फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने रेलवे बोर्ड की जेसीएम बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।

1 जनवरी 2024 से लागू होगा लाभ

बढ़ा हुआ किलोमीटर अलाउंस 1 जनवरी 2024 से प्रभावी माना जाएगा। रेलवे बोर्ड द्वारा आदेश जारी होते ही कर्मचारियों को एरियर सहित लाभ मिलने लगेगा।

कामरेड मुकेश गालव के अनुसार, 50% डीए वृद्धि के आधार पर केएमए में 25% बढ़ोतरी सुनिश्चित हो गई है, जिससे देशभर के रनिंग और लोको स्टाफ को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी।

Author

Related Articles

Back to top button