शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी धाम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईक ने टेका मत्था
नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

सिंगरौली ।मध्य प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईक ने नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।
भक्तिमय वातावरण के बीच प्रभारी मंत्री ने मां के दिव्य दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जिले एवं प्रदेशवासियों के कल्याण और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा ।मंदिर आगमन पर मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात मंदिर के मुख्य पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ प्रभारी मंत्री को मां की विशेष पूजा संपन्न कराई गई। पूजन के उपरांत पुजारियों ने उन्हें माता की चुनरी और प्रसाद भेंट कर शुभाशीष प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती उईक ने कहा, “नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है। मां ज्वालामुखी के दर्शन कर हृदय में अपार शांति और ऊर्जा का संचार हुआ है। मेरी कामना है कि मां का आशीर्वाद जिले एवं प्रदेश के हर नागरिक पर बना रहे और हमारा मध्य प्रदेश निरंतर उन्नति करता रहे। इस अवसर पर राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह , प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय,भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने भी ज्वालामुखी माता की पूजा अर्चना कर जिले एवं प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।













