ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

दिलशरण सिंह श्याम बने भाजपा अजजा मोर्चा शहडोल संभाग प्रभारी, बधाई देने वालों का लगा तांता

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत अनुसूचित जनजाति मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम की सहमति से संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई।

 

इसी क्रम में सिंगरौली जिले के देवसर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कठदहा के सरपंच एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह श्याम को शहडोल संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली तथा क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क को ध्यान में रखते हुए की गई है। राजनीतिक गलियारों में इस निर्णय को संगठन के लिए एक सशक्त कदम के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि दिलशरण सिंह श्याम के नेतृत्व में शहडोल संभाग में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

 

उनके समर्पण और जमीनी पकड़ से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी है। उनसे मिलकर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे क्षेत्र में एक लोकप्रिय और प्रभावशाली जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित हैं। इस अवसर पर दिलशरण सिंह श्याम ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button