एक पेड़ मां के नाम पहलस्वर्गीय अंबिकेश प्रताप सिंह स्टेडियम, क्योंटली के हनुमान मंदिर प्रांगण में एक पेड़ सोनभद्र के नाम वृक्षारोपण कर पदयात्रा आज बड़रम शिव शंकर मंदिर की ओर बढ़ी


सिंगरौली/चितरंगी ….
*पहलस्वर्गीय अंबिकेश प्रताप सिंह स्टेडियम, क्योंटली के हनुमान मंदिर प्रांगण में एक पेड़ सोनभद्र के नाम वृक्षारोपण कर पदयात्रा आज बड़रम शिव शंकर मंदिर की ओर बढ़ी*
भक्ति, शक्ति और आस्था का संगम बनेगी 8 दिवसीय पदयात्रा, 27 मार्च को वर्देश्वरी मंदिर में भव्य समापन व महाप्रसाद
यात्रा को लेकर आयोजकों ने पत्रकारों से की चर्चा,युवाओं से जुड़ने का दिया संदेश
सनातन परंपराओं को सशक्त बनाने और युवा पीढ़ी को धर्म के मूल मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से “सनातनी संकल्प यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने वाली यह भव्य पदयात्रा 26 मार्च तक चलेगी, जबकि 27 मार्च को इसका भव्य समापन किया जाएगा।
यात्रा को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक दिग्विजय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा भक्ति, शक्ति और आस्था का संगम होगी, जिसका उद्देश्य युवाओं में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और गौरव की भावना को जागृत करना है।
151 किमी की पदयात्रा: शक्ति और भक्ति का संगम
यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोनभद्र नदी के तटों से गुजरते हुए भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाएं हुए हैं।
भजन-कीर्तन से गूंज रहा है पूरा मार्ग

पूरी यात्रा के दौरान निरंतर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है।
धर्मप्रेमियों की सहभागिता से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है और युवाओं में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
वर्देश्वरी मंदिर में होगा भव्य समापन
27 मार्च 2026 को यात्रा का समापन वर्दी गढ़ी स्थित वर्देश्वरी मंदिर में किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की अपील की जाती है है।

युवाओं में जागेगा सनातन गौरव।
इस यात्रा का मूल उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना,लुप्त होती जा रही परंपराओं को पुनर्जीवित करना और समाज में एकता का संदेश देना है।
श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी












