बजट पर सियासत तेज: 24 मार्च तक नहीं हुई एमआईसी बैठक, महापौर ने उठाए सवाल

सिंगरौली। नगर निगम के वार्षिक बजट को लेकर लापरवाही के आरोपों के बीच सियासत गरमा गई है। 24 मार्च तक एमआईसी (महापौर परिषद) की बैठक नहीं हो पाने पर महापौर Rani Agrawal ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
महापौर रानी अग्रवाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बजट बैठक आयोजित करने की मांग की, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आयुक्त के अवकाश पर होने की जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई, जिससे काम प्रभावित हुआ।
महापौर ने यह भी बताया कि प्रभारी आयुक्त से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया। ऐसे में नगर निगम का महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है।
वहीं भाजपा पार्षद Santosh Shah ने भी वार्षिक बजट में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बजट में देरी से विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं और यह शहर के हित में नहीं है।

नगर निगम के वार्षिक बजट को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। महापौर रानी अग्रवाल और पार्षद संतोष शाह दोनों ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द बैठक आयोजित कर बजट पारित करने की मांग की है।













