संयुक्त कलेक्टर ने की 175 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई

सिंगरौली / राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । अपर कलेक्टर श्री संजीव पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में 175 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये ।
जन सुनवाई में आये आवेदक गण रन्नू शाह, सीताराम शाह, सुनील शाह, राधे श्याम शाह निवासी वार्ड क्रमांक 1 टिकुरी टोला खुटार ने अपना आवेदन देते हुयें संयुक्त कलेक्टर को नकटी बाध स्थित अमिहारी देवी मंदिर के पास पक्का रास्त निर्माण कराये जाने के संबंध में आवेदन दिया। वही जय प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम चिनगी टोला ने जॉब कार्ड पुनः चालू कराये जाने हेतु अपना आवेदन दिया।जन सुनवाई में आये आवेदक नंद लाल पाण्डेय ने ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाईन का मुआवजा भुगतान कराये जाने के संबंध में आवेदन दिया।
जन सुनवाई में आये आवेदक कृष्णाकुमारी शाह निवासी ग्राम कर्सुआ राज के द्वारा समंग्र आईडी में सुधार कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया। आवेदक लल्ली देवी बसोर निवासी ग्राम सितुल खुर्द के द्वारा आम रास्ता खुलवाने हेतु आवेदन दिया गया। तथा चन्द्रावती देवी निवासी ग्राम वार्ड क्रमांक 13 जयंत ने वृद्धा पेशन का लाभ दिलाये जाने हेतु आवेदन दिया गया। वही हरिनारायण शाह निवासी ग्राम हर्रहवा कैमहवा टोला के द्वारा नाली निर्माण के पश्चात नाली को ढकाने हेतु आवेदन दिया गया।
वही रंगबली वियार निवासी ग्राम भलुगढ़ के द्वारा नीवन हैन्डपंम्प खनन कराने हेतु अवेदन दिया गया। तथा गोविंद प्रसाद निवासी ग्राम खुटार ने अनुग्रह सहायता राशि दिलाये जाने के संबंध में आवेदन दिया गया। रणजीत कुमार पनिका निवासी ग्राम मटिहनी के द्वारा शिक्षक द्वारा छात्रो के साथ अभद्रता करने के संबंध में आवेदन देकर संबंधित शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाही करने हेतु आग्रह किया गया। जिस पर सभी आवेदन पत्रो पर संयुक्त कलेक्टर द्वारा गंभीरता पूर्वक विचार करते हुयें आवेदन पत्रो को संबंधित विभागीय अधिकारियो की ओर भेजते हुयें समय सीमा में आवेदन का निराकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।जन सुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।













