ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला अस्पताल के कर्मचारियों का बुरा हाल, एक साल से नहीं मिला मानदेय

सिंगरौली । जिला अस्पताल में वर्षों से सेवाएं दे रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में कार्यरत वार्ड आया और स्टोर कर्मियों को पिछले एक साल से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतें तक पूरी करना मुश्किल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड आया रुक्मिणी, रामरती शाह, सविता, कविता, आरती वर्मा और स्टोर कर्मी बाबू नंदन को मात्र 7 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अंतिम भुगतान मार्च 2025 में मिला था, इसके बाद से अब तक कोई राशि नहीं दी गई। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई, फीस और घर खर्च चलाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

बताया जा रहा है कि श्रम विभाग द्वारा घोषित मानदेय वृद्धि और एरियर का लाभ भी इन्हें नहीं मिल पाया है। सेडममैप द्वारा भुगतान लंबित रखा गया है, जबकि अस्पताल प्रबंधन बजट के अभाव का हवाला दे रहा है। अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही जा रही है।
वहीं, अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं है। सफाई, सुरक्षा और पैरामेडिकल स्टाफ को भी समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद अब उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है और केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button