ज्योत्सना महिला समिति द्वारा रामनवमी पर श्रद्धालुओं हेतु शरबत वितरण सेवा का आयोजन

सिंगरौली- बीते दिनों एनसीएल मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली ज्योत्सना महिला समिति द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा हेतु एक जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन समिति की अध्यक्षा श्रीमती बी. के. दुर्गा के मार्गदर्शन में पिछले वर्षों में शुरू हुआ था व इस वर्ष भी इस परंपरा को अपनाया गया।
मोरवा में आयोजित इस कार्यक्रम में उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती संगीता नारायण एवं श्रीमती शीला द्विवेदी ने सक्रिय भागीदारी निभाईं |इस अवसर पर ज्योत्सना महिला समिति की अन्य सदस्याओं ने भी अपनी सहभागिता दी और पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।सेवा शिविर में रामनवमी जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं को शीतल एवं मीठे शरबत का वितरण किया गया।गर्मी के बीच समिति द्वारा लगाया गया यह सेवा शिविर श्रद्धालुओं के लिए विशेष राहत का केंद्र बना। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शरबत ग्रहण किया तथा समिति की इस सेवा भावना की सराहना की।गौरतलब है कि ज्योत्सना महिला समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन कर क्षेत्र में सकारात्मक योगदान दिया जाता रहा है।













