मध्य प्रदेशसिंगरौली

नशे में ड्राइविंग पर सिंगरौली ट्रैफिक पुलिस सख्त: 6 वाहन जब्त, चालकों पर कार्रवाई

सिंगरौली। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सिंगरौली यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। 29-30 मार्च की मध्यरात्रि को की गई औचक चेकिंग में 6 वाहन चालकों को नशे में ड्राइविंग करते पकड़ा गया, जिनके वाहन जब्त कर न्यायालय भेजे गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में की गई। यातायात थाना पुलिस की टीम ने निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराना ट्रैफिक तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान कुल 47 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 5 ट्रक और 1 ट्रेवलर के चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यातायात पुलिस ने बताया कि नशे में वाहन चलाने से चालक का संतुलन बिगड़ता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वर्ष 2025 में भी इस तरह की कार्रवाई के चलते सड़क हादसों में कमी दर्ज की गई है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि पकड़े गए सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए जिला परिवहन कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे उन पर कड़ी कार्रवाई हो सके।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Author

Related Articles

Back to top button