मध्य प्रदेशसिंगरौली

रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल

 

सिंगरौली। जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने रॉन्ग साइड से आकर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना नवानगर थाना क्षेत्र के वार्डर सीएमपीटीआई के सामने की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन तेज गति से गलत दिशा में आ रहा था, तभी सामने से आ रहे ऑटो से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत बाहर निकाला और उपचार के लिए एनसीएल के नेहरू अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Author

Related Articles

Back to top button