मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोरवा में पुलिस की सख्ती: पैदल मार्च से बाजार में अनुशासन का संदेश

 

मोरवा | क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार को मोरवा में सड़कों पर उतरकर पैदल मार्च निकाला। निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च का उद्देश्य बाजारों में अनुशासन कायम करना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना रहा।

पुलिस टीम मोरवा बाजार, बस स्टैंड, पुराने बाजार सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरी। इस दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया गया। साथ ही दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा के भीतर ही संचालित करें, ताकि यातायात बाधित न हो।

बस स्टैंड पर विशेष नजर

बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस ने विशेष निगरानी रखते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की तलाश की गई और संदिग्ध लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल देखी गई और माहौल नियंत्रित नजर आया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इनका कहना है

“बाजार क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
— डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, निरीक्षक, मोरवा

Author

Related Articles

Back to top button