मध्य प्रदेशसिंगरौली

बिजली संकट पर किसान कांग्रेस का हल्ला बोल

अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली।  जिले में बढ़ती बिजली समस्याओं के खिलाफ किसान कांग्रेस ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। किसानों और आम उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन ने साफ चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी कविता पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दुबे, शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान और पूर्व विधायक सरस्वती सिंह की मौजूदगी में बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बिजली विभाग पर तानाशाही के आरोप
ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग का रवैया गैर-जिम्मेदाराना है। अघोषित बिजली कटौती, जले ट्रांसफार्मरों का समय पर न बदलना और मनमाने बिजली बिलों से किसान परेशान हैं। इससे खेती-किसानी और दैनिक जीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

10 सूत्रीय मांगों में राहत की मांग
किसान कांग्रेस ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति, पुराने दरों पर बिल वसूली, स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा, जबरन वसूली पर रोक और जले ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने जैसी प्रमुख मांगें रखीं।साथ ही यह भी कहा गया कि बिल जमा करने में देरी होते ही कनेक्शन काट दिया जाता है और फिर अतिरिक्त शुल्क लेकर बहाल किया जाता है, जो अन्यायपूर्ण है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ, तो किसान कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।

इनकी रही मौजूदगी
प्रदर्शन में अनिल सिंह, सोमदेव ब्रह्म, रविंद्र द्विवेदी, अशोक सिंह पैगाम, विनोद सिंह, सूर्य कुमार द्विवेदी, मनोज शाह, मकसूद रजा, पंकज पाण्डेय, केपी सिंह, रामकृपाल शाह, मोनिष खान, शिवप्रसाद शर्मा, मनोज सिंह, मोनू सिंह, नंदकिशोर सिंह, बबुआ सिंह, सुदामा कुशवाहा (पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष), गोमती कुशवाहा, केडी सिंह, संतोष सोनी, संकठा सिंह, प्राण जायसवाल, राम बालक दुबे, शिवसागर विश्वकर्मा, सुदामा कुशवाहा, शिवसागर विश्वकर्मा, पुष्पराज सेन, अतर सिंह, मणिराज सिंह, धर्मराज पनिका, प्रहलाद शाह, आदित्यनाथ पांडेय, रामाधार कुशवाहा, याकुब अंसारी, मुन्नीलाल सोनी, सुभाष प्रजापति, शिवनाथ महतो, रामसहाय पनिका, श्रवण वैश्य, राजीव सिंह, विष्णुदत्त पांडेय, रावेन्द्र शर्मा, रामसकल शर्मा, सयुब बेग, लोलर दुबे, राजकुमारी कोल, श्यामबिहारी नापित, बृजेंद्र शर्मा, अनिल शाह, दिलीप वैश्य, हरिश्चंद्र यादव, जीतेन्द्र जायसवाल, रामाकांत पाल, राजू शाह, नरेश तिवारी, सतीश शर्मा, रामाधार यादव सहित बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button