देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

हैदराबाद में LPG सिलेंडर कालाबाजारी रैकेट का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली..

हैदराबाद में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले एक बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 414 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

यह मामला बंजारा हिल्स इलाके का है, जहां आरोपी एक कब्रिस्तान में अवैध रूप से सिलेंडरों का भंडारण कर रहे थे। यहां से इन सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जुबली हिल्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

जांच में सामने आया कि इस रैकेट का मुख्य आरोपी एक गैस एजेंसी संचालित करता था और उसी के जरिए सिलेंडरों की हेराफेरी कर उन्हें अवैध रूप से जमा कर रहा था। बरामद सिलेंडरों में घरेलू और कॉमर्शियल दोनों प्रकार शामिल हैं, जिनमें भरे और खाली दोनों तरह के सिलेंडर पाए गए।

इसके अलावा पुलिस ने 11 वाहनों को भी जब्त किया है, जिनका उपयोग सिलेंडरों की ढुलाई में किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार जब्त सिलेंडरों की कुल कीमत करीब 21 लाख रुपये आंकी गई है।

फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Author

Related Articles

Back to top button