देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

भद्रकाली बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, 3 महिलाओं की मौत, 22 घायल

 

जयपुर / हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। हादसा नोहर के भद्रकाली बाइपास पर हुआ, जहां स्कॉर्पियो और क्रूजर गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

शोक से लौट रहा था परिवार, रास्ते में हादसा

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के अनुसार, क्रूजर में सवार लोग हरियाणा के बरढाना गांव से शोक संवेदना जताकर अपने गांव बुधवालियां (रावतसर) लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बिना नंबर की स्कॉर्पियो से उनकी टक्कर हो गई।

हादसे में क्रूजर सवार राजबाला (40), रोशनी (48) और कलावती (40) की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्चों समेत 22 घायल, 12 की हालत गंभीर

इस दुर्घटना में 3 से 6 साल के 4 बच्चों सहित 22 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

12 घायलों को गंभीर हालत में हनुमानगढ़ रेफर किया गया

बाकी 10 का इलाज नोहर अस्पताल में जारी है

राहत-बचाव में जुटे लोग

हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button