मध्य प्रदेशसिंगरौली
पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर—ट्रामा सेंटर रेफर

सिंगरौली/देवसर जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिनी में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। फरियादी त्रिलोकीनाथ विश्वकर्मा के अनुसार, 31 मार्च की रात करीब 10 बजे वह अपने बेटे आकाश के साथ घर लौट रहे थे, तभी पिंटू यादव और शंकरलाल विश्वकर्मा ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि पिंटू यादव ने लाठी से आकाश पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल आकाश को पहले देवसर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।













