बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा बैढ़न शहर

सिंगरौली/बैढ़न। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बैढ़न शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे शहर में “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा में राम दरबार, गायत्री परिवार सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रंग-बिरंगी झांकियों और भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन श्री हनुमान मंदिर जन्मोत्सव समिति एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इस दौरान महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग प्रदान किया। वहीं पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से पूरे आयोजन में व्यवस्था सुचारू बनी रही।

शोभायात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर नगर निगम परिसर से हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों—बिलौंजी तिराहा, कॉलेज मोड़, पुराना यातायात तिराहा, थाना रोड, अंबेडकर चौक एवं तुलसी मार्ग से होते हुए हनुमान मंदिर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।समापन स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक उत्सव का आनंद लिया।

Author

Related Articles

Back to top button