ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

सिंगरौली/बैढ़न। जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार गोरबी बस्ती निवासी 38 वर्षीय दिव्या भारती, पति जगलाल साकेत (उर्फ जग्गू) की बीती रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

घटना के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैढ़न के पीएम हाउस लाया गया। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण कुएं में गिरना बताया जा रहा है, लेकिन मामला उस समय गंभीर हो गया जब मायके पक्ष ने इस पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई।

मायके पक्ष का आरोप है कि दिव्या भारती की मौत दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने पति जगलाल साकेत पर आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद महिला को कुएं में फेंका गया। परिजनों का कहना है कि शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जो घटना को संदिग्ध बनाते हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Author

Related Articles

Back to top button