मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू: 8 टीमों के बीच नॉर्दर्न रीजन टूर्नामेंट का भव्य आगाज

 

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में सोमवार को नॉर्दर्न रीजन क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 का शानदार आगाज हुआ। विंध्यनगर स्थित डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में खेल और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।
मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (सिंगरौली) संदीप नाइक की मौजूदगी में टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) एस.एन. पाणिग्रही सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, इसके बाद ऑडियो संदेश, ध्वजारोहण, एनटीपीसी गीत, मशाल प्रज्वलन और टीमों की मार्च-पास्ट ने आयोजन को भव्यता दी। खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और ईमानदारी की शपथ दिलाई गई।

8 टीमें ले रहीं हिस्सा, 6 दिन चलेगा टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट में विंध्याचल, सिंगरौली, रिहंद, ऊंचाहार, टांडा, दादरी, मेजा और झज्जर की कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। मुकाबले 6 से 11 अप्रैल तक विंध्यनगर के डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम और एनसीएल के निगाही स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ट्रॉफी अनावरण और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम
अतिथियों ने टूर्नामेंट ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान वक्ताओं ने खेल को मानसिक स्वास्थ्य और टीमवर्क के लिए जरूरी बताया। वहीं, दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

पहला मैच: विंध्याचल वॉरियर्स बनाम दादरी लीजेंड्स
उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला विंध्याचल वॉरियर्स और दादरी लीजेंड्स के बीच खेला गया।
धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, लेकिन क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत ने पूरे क्षेत्र में खेल का माहौल बना दिया है।

Author

Related Articles

Back to top button