कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम-व्हीव्हीपैट मशीनों के सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में सत्यापन कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

सिंगरौली,। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना ने स्ट्रांग रूम में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों के सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य की प्रगति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का सत्यापन कार्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सावधानी एवं निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने सत्यापन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने तथा कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्यापन कार्य में निर्धारित प्रक्रियाओं एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस. त्रिपाठी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।













