बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ग्रमीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता के लिए मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

गांवों में पहुंचकर दी जाएगी बैंकिंग एवं शासन की योजनाओं की जानकारी

सिंगरौली 23 नवम्बर 2926/जिले में वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सैचुरेशन कैंपेन के अंतर्गत मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया। यह विशेष अभियान 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक जिले में संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों तक पहुंचकर आमजन को बैंकिंग सुविधाओं तथा शासन की विभिन्न वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

अभियान का संचालन आसा संस्था के वित्तीय साक्षरता केंद्र के माध्यम से किया जा रहा है। मोबाइल वैन गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेगी। साथ ही वैन के माध्यम से ग्रामीणों को अपने बैंक खातों की केवाईसी (ज्ञल्ब्) अपडेट कराने, डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतने, बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा वित्तीय अनुशासन के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस अवसर एलडीएम रंजीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button