मध्य प्रदेशसिंगरौली

डीजल-पेट्रोल व गैस आपूर्ति की निगरानी के लिए कलेक्टर ने जिला स्तरीय समिति का किया गठन

सिंगरौली/ जिले में पेट्रोलियम पदार्थों डीजल, पेट्रोल, एलपीजी, पीएनजी एवं सीएनजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा समिति का गठन किया गया है। यह समिति कामर्शियल गैस सिलेंडरों का प्राथमिकता के आधार पर वितरण सुनिश्चित करेगी तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्रतिदिन पंजीयन कर उनका त्वरित निराकरण भी करेगी।

गठित समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्री पी.सी. चन्द्रवंशी, जिला आपूर्ति अधिकारी समिति के सदस्य सचिव होगो।

 

समिति के अन्य सदस्यों में नवीन विशेन जिला नोडल अधिकारी एवं सेल्स ऑफिसर डीएनओ, सुयस साचन सेल्स ऑफिसर रिटेल आईओसीएल, विशाल धवन सेल्स ऑफिसर रिटेल, बीपीसीएल, ऋषभ गुप्ता सेल्स ऑफिसर रिटेल एचपीसीएल, कुमार अनुज सेल्स ऑफिसर एलपीजी बीपीएल तथा श्री धनेश्वर कुर्रे सेल्स ऑफिसर एलपीजी एचपीसीएल को शामिल किया गया हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह समिति जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने, वितरण व्यवस्था की निगरानी करने तथा आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने हेतु सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

Author

Related Articles

Back to top button