ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वैढ़न–विंध्यनगर मुख्य मार्ग का निर्माण स्वीकृत: 8 करोड़ से बनेगी सड़क, जल्द शुरू होगा काम

सिंगरौली। शहर की जर्जर सड़कों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद वैढ़न–विंध्यनगर मुख्य मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क का ठेका शिव शंकर इलेक्ट्रिकल (मेवालाल शाह) को दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह सड़क राजीव चौक माजन मोड़ से इंदिरा चौक होते हुए नवजीवन विहार तक बनाई जाएगी। यह मार्ग शहर के प्रमुख इलाकों को जोड़ता है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है।

इसके अलावा नवजीवन विहार से तेलगवां वार्ड तक सड़क निर्माण का कार्य भी इसी एजेंसी को सौंपा गया है, जिसकी लागत करीब 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह कार्य एनटीपीसी के माध्यम से कराया जाएगा। निर्माण कार्य आगामी एक सप्ताह के भीतर शुरू होने की संभावना है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गैस और सीवर पाइपलाइन बिछाने के कारण लंबे समय से सड़क निर्माण का कार्य रुका हुआ था, जिससे लोगों को धूल और खराब सड़कों की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि कार्य समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button