मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध ईंधन परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, 800 लीटर डीजल व 30 लीटर पेट्रोल जब्त

सिंगरौली- जनपद के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से ईंधन परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 लीटर डीजल और 30 लीटर पेट्रोल जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे और पूर्ति निरीक्षक अखिलेश कुमार तिवारी की संयुक्त टीम ने ग्राम खड़िया (बोदरा बाबा के पास) में एक पिकअप वाहन को रोका।

तलाशी के दौरान वाहन से चार प्लास्टिक ड्रमों में करीब 800 लीटर डीजल और एक जरीकेन में 30 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। ईंधन के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button