मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प अभियान के तहत वार्ड 39 में जनभागीदारी से सफाई अभियान आयोजित
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक आदत बननी चाहिए- विधायक सिंगरौली

सिंगरौली/ मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड 39 के डीह बाबा प्रांगण में सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह की अगुवाई में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रमदान के माध्यम से क्षेत्र की सफाई की गई तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। डीह बाबा प्रांगण में आयोजित इस विशेष स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों सहित आम जन मानस की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। अभियान के दौरान सफाई कार्य श्रमदान के रूप में किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुये विधायक श्री शाह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक आदत बननी चाहिए। जनभागीदारी से ही हम अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं।उन्होने उपस्थित जन सामूह को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार अवगत कराया तथा उन्हें स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 7610107107 की जानकारी देते हुए नागरिकों को किसी भी स्वच्छता संबंधी समस्या की सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम केअंत में विधायक श्री शाह द्वारा उपस्थित नागरिको को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव, उपायुक्त आरपी बैस, स्वास्थ्य अधिकारी बाल गोविंद चतुर्वेदी, आईसी टीम, सीटाडेल प्रबंधक रावेन्द सिंह , स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई मित्रों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक आदत बननी चाहिए। जनभागीदारी से ही हम अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं,” यह संदेश कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से दिया गया।













