ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों हेतु कार्यशाला और सफाईमित्रों का स्वास्थ्य सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

एकजुट होकर स्वच्छता के लिए सभी करें प्रयास - उपायुक्त

सिंगरौली /नगर पालिक निगम सिंगरौली सभागार में आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दिशा निर्देशों के परिपालन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी,स्वच्छता निरीक्षक,अनुबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण टूलकीट में दर्शित सभी निर्देशों का जमीनी स्तर पर तैयारियों हेतु परिचर्चा करते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश जारी किया गया और सभी मापदंडों के चेकलिस्ट अनुसार निरीक्षण करने को चर्चा में लाया गया जिसके बाद कमियों को पूर्ण करने के लिए कार्य संपादित किए जा सके।

कार्यशाला के दूसरे शिफ्ट में मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान अंतर्गत सफाई मित्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कार्यशैली को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें सफाई मित्रों को उपलब्ध संसाधनों सहित सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता पर विशेष चर्चा की गई इस दौरान वैढन,नवजीवन बिहार और ग्रामीण जोन के सफाई मित्रों,स्वच्छता निरीक्षक और स्वच्छता उप पर्यवेक्षकों ने सहभागिता की।

कार्यशाला और प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन शहरी आर.पी. बैस,स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी, सहायक यंत्री दिनेश तिवारी ,स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे विशाल सोनी कैलाश शाह राजीव सिंह,,वार्ड नोडल अधिकारी कृष्ण पटेल व पवन कुमार मिश्रा सीटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह सहित संस्था के सभी इंचार्ज,आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला,पीआईयू भानु प्रताप,आईईसी टीम लीडर नितेश सिंह सहित उप स्वच्छता पर्यवेक्षक,आईईसी फील्ड एक्जीक्यूटिव,इंडिपेंडेंट इंजीनियर एवं सफाई मित्रों की उपस्थिति रही।

Author

Related Articles

Back to top button