नगरीय क्षेत्र की जनगणना हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अप्रैल से शासकीय महाविद्यालय बैढ़न के विज्ञान भवन में

सिंगरौली – नगर पालिक निगम सिंगरौली के बैढ़न,नवजीवन विहार तथा मोरवा क्षेत्र में प्रस्तावित जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अप्रैल से शासकीय अग्रणी महाविद्यालय के विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। जारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार बैढ़न जोन में जनगणना कार्य में सलग्न अधिकारियों कर्मचारियो के प्रथम चरण का गणना प्रशिक्षण 15, 16 एवं 17 अप्रैल को आयोजित होगा। 19, 20 एवं 21 अप्रैल को नवजीवन विहार तथा 23,24 एवं 25 अप्रैल को मोरवा जोन में सलग्न गणना प्रगणको, सुपरवाईजरो का प्रशिक्षण विज्ञान भवन में प्रातः 9ः30 बजे से सायं 6ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रगणक, पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) एवं मास्टर ट्रेनरों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, दायित्वों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान जायेगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विदित हो कि जनगणना कार्य 1 मई से प्रारंभ होकर 30 मई तक संचालित किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त एव प्रमुख जनगणना अधिकारी नगरीय क्षेत्र श्रीमती सविता प्रधान के द्वारा नगर जनगणना अधिकारी दायित्व सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सिंह को सौपा गया है। नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती सिंह ने तीनो जोन के जोन प्रभारी बैढ़न जोन एच.एम श्रीवास्ताव, मोरवा सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी तथा नवजीवन विहार जोन विष्णुपाल सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ दायित्व निर्वहन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है, जिससे जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।













