रजनिया मंडल नया टोला पंचायत के झरिया नाला मे किया गया बोरी बंधान
जल गंगा संवर्धन अभियान की अनूठी पहल से ग्रामीणों को जल बचाने की बोरी बंधान से दी प्रेरणा

सिंगरौली/- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक के निर्देशानुसार एवं जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व व ब्लाक समन्वयक प्रभु दयाल दाहिया के मार्गदर्शन मे तथा राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद साहू की उपस्थित मे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत झरिया नाला मे बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया किया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रजनिया सुरेंद्र नाथ सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अनंद सिंह की गरीमामय उपस्थित रहा। मुख्य अतिथि द्वारा जल गंगा संवर्धन के तहत जल स्रोत समागम महत्व उद्देश्य के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बोरी बंधान नयाटोला झरियानाला में नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी, ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति नयाटोला अध्यक्ष / सचिव सदस्य व ग्रामीण जनों के द्वारा श्रमदान कर बोरी बंधन किया गया। श्रमदान मे सहयोगी राजेश सिंह, अनंद बहादुर सिंह,रामावतार यादव,रबि चंद यादव,गोपी चंद पठारी,रामनरेश साहू,दलप्रताप सिंह, बुद्ध राज सिंह,बंशीलाल रावत, संत कुमार सिंह सहित ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।













