ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला टॉपर कृष्ण कुमार शाह समेत मेधावी विद्यार्थियों का सरई में सम्मान

सिंगरौली- जिले के सरई नगर में कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद सरई कार्यालय में हुए इस सम्मान समारोह में जिले में टॉप करने वाले छात्र कृष्ण कुमार शाह, छात्रा हिना गुप्ता और प्राजंल कुशवाहा सहित अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पायोनियर पब्लिक स्कूल, सरई के छात्र कृष्ण कुमार शाह ने जिले में शीर्ष स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक, संचालक और अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष अनुराधा सिंह, पार्षद प्रतिनिधि बबलु अग्रहरि और समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को डायरी, पेन और नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई।

Author

Related Articles

Back to top button