ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी विकासखंड के ग्राम सकेती में जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

पात्र हितग्राहियों को जन कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत मिले लाभ – कलेक्टर

सिंगरौली / सिंगरौली मध्य प्रदेश शासन के मनसानुसार एक ही छत के नीचे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार चितरंगी विकासखंड के ग्राम सकेती में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कर लाभ से वंचित हितग्राहियों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया गया ।

शिविर में पहुंचकर कलेक्टर कर हितग्राहियों से रूबरू हुए तथा उन्हें प्राप्त हो रहे हितलाभ के साथ साथ उनकी समस्याओं को विस्तार पूर्वक सुना । कलेक्टर ने मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों से समस्याओं का शिविर में ही निराकरण कराया । शिविर के दौरान जहां राजस्व विभाग के द्वारा नामांतरण, बटनवारा, सहित राजस्व से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया । वहीं आयुष्मान कार्ड , समग्र आईडी, आधार कार्ड से वंचित हितग्राही को सेवाएं उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर की यह अनूठी पहल हितग्राहियों के दिल में छा गई जब कलेक्टर ने ऐसे हितग्राही जो शिविर में नहीं आए पाए थे उनके घर शासकीय वाहन भेज कर उनको शिविर में बुलाया गया तथा शिविर में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित कराया गया। साथ ही महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के दल के द्वारा जननी सुरक्षा, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि से वंचित पत्र हितग्राही महिलाओं को लाभान्वित कराया गया।

 

इसी के साथ धात्री एवं गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाकर संबंधित दल को निर्देश दिए गए की नियमित रूप से इन प्रकरणों का फॉलो अप लेकर जांच करें एवं संस्थागत प्रसव के लिए जागरूकत करें। वहीं कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर एन आर सी में भर्ती करने के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान खाद्या विभाग द्वारा संबंधित ग्राम के हितग्राहियों को शत प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण किया गया । शिविर के दौरान खाद्य विभाग के द्वारा माह अप्रैल का खाद्यान्न शत प्रतिशत वितरण किया जा कर मई एवं जून माह के खाद्यान्न का भी वितरण किया जा रहा है । शिविर में स्वास्थ विभाग के द्वारा आए हुए हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौके पर ही निःशुल्क दवा का वितरण किया गया । इसमें गर्भवती महिलाओं में सिकल सेल एनीमिया की जांच, टीबी की जांच , सुगर डायबिटीज आदि की जांच कर दवा वितरण किया गया ।

 

शिविर के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे, एसडीएम देवेंद्र द्विवेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चितरंगी मानसिंह सैयाम, प्रभारी तहसीलदार सरिता परस्ते, सीएमएचओ पुष्पराज सिंह, सहकारिता उपयुक्त पी के मिश्रा, खाद्य आपूर्ति अधिकारी पी सी चंद्रवंशी, महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button