ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ग्राम पंचायत करलो में राम दरस तिवारी के घर लगी आग,स्थानीय लोगों ने पाया काबू

सिंगरौली/ चितरंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करलो में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब राम दरस तिवारी के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

ग्रामीणों ने पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घर में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।

Author

Related Articles

Back to top button