ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली नगर निगम बैठक में हंगामा: सफाई, पानी और सियासी टकराव से गरमाया माहौल

सिंगरौली। बुधवार को सिंगरौली नगर निगम परिषद की बैठक में विकास के मुद्दों के साथ सियासी टकराव भी खुलकर सामने आया। स्वच्छता, पेयजल और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा के दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे सभागार का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

महिला सशक्तिकरण पर आमने-सामने
बैठक में भाजपा पार्षद भारतेंदु पांडे ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, जिस पर कांग्रेस पार्षद अनिल शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि महिलाओं को उच्च पदों तक पहुंचाने की नींव कांग्रेस ने रखी। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच लंबी बहस चली।

सफाई और पानी को लेकर नाराजगी
पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि 250 सफाई कर्मियों की भर्ती लंबित होने से कई वार्डों में हालात खराब हैं। वहीं बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट पर भी चिंता जताई गई और समय रहते व्यवस्था सुधारने की मांग की गई।

विधायक की मौजूदगी पर विवाद
बैठक में उस वक्त नया विवाद खड़ा हो गया जब पार्षद रामगोपाल पाल ने विधायक रामनिवास शाह की परिषद में मौजूदगी और हस्तक्षेप पर आपत्ति जताई। इस पर विधायक ने कहा कि वे जनहित में सुझाव दे रहे हैं।

अध्यक्ष के सख्त निर्देश
अंत में निगम अध्यक्ष देवेश पांडे ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को फील्ड में सक्रिय रहने और समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

Author

Related Articles

Back to top button