बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सिंगरौली- जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में की गई। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा जांच के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना अभिवहन पास के रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

जांच के दौरान पाया गया कि वाहन क्रमांक Mp66A1684 बिना वैध दस्तावेजों के रेत का परिवहन कर रहा था, जो खनिज नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। तत्पश्चात उक्त वाहन को तत्काल जब्त कर पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। जब्त वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।जिले में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button