एक मई से प्रारंभ हो रही माकान गणना के संबंध में व्हीसी के माध्यम से चार्ज अधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश

सिंगरौली – एक मई से प्रारंभ हो रहे माकानो के गणना के संबंध में सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे ने चार्ज अधिकारियों एवं जपनद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित पी.सी.ओ के साथ व्हीसी के माध्यम से माकान गणना के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुयें कहा कि माकान गणना के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतो के सचिव रोजगार सहायक आवश्यक रूप से प्रगणकों का सहयोग करें। ताकि प्रगणको को आसानी से माकान के क्रम सख्या की जानकारी मिल सके। उन्होनें यह भी निर्देश दिए कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। अनिवार्य रूप से संबंधित पंचायतो के कर्मी प्रगणको को सहयोग प्रदान करे।
उन्होने सीईओ जनपद पंचायतो को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रांतर्गत के पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित करे कि जनगणना से पूर्व माकानो की सही तरीके से सूची तैयार की जायें एवं भवन नम्बरिंग के दौरान कोई त्रृटि न हो इसी के साथ यह भी ध्यान रखे की भवनो में नंम्बरिंग का दोहरीकरण न हो। उन्होनें निर्देश दिए कि भवनो की नम्बरिंग के दौरान कत्थई कलर के आयल पेंट के माध्यम से भवनो के प्रत्यक्ष रूप से दिखने वाले हिस्से में स्पष्ट नम्बरिंग करे। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि पीएम आवास एवं अन्य निर्माणाधीन आवासो की सूची अलग से संधारित करके रखे।
सीईओ जिला पंचायत ने निर्देश दिए कि सभी जनपद सीईओ अपने क्षेत्र के निर्धारित चार्ज अधिकारी से नियमिति रूप से सम्पर्क में रहे। चार्ज अधिकारी से प्रगणक की सूची प्राप्त कर प्रति दिवस की प्रगति तैयार कर जिला जनगणना अधिकारी से साझा करे। उन्होने कहा कि जिले दूरस्थ पंचायतो में भवन गणना के दौरान पंचायत के सरपंच एवं पंच गणो का भी सहयोग लिए जायें। माकान गणना के कार्य को गंभीरता से ले तथा निर्धारित समय पर कार्य भी पूर्ण करे। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि जनगणना के कार्य को सरल एवं सुगम बनाने के लिए स्वगणना हेतु आम जनो को प्रेरित करे। व्हीसी के दौरान जिला जनगणना अधिकारी संजीव पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी गौरव आदि उपस्थित रहे।













