ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 29 अप्रैल को

सिंगरौली / शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिंगरौली में 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस ड्राइव में एल एण्ड टी, कांचीपुरम (चेन्नई) द्वारा csti पास अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सिंगरौली में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 29 अप्रैल 2026 को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है।

 

इस ड्राइव में प्रतिष्ठित कंपनी एल एण्ड टीकांचीपुरम (चेन्नई) भाग लेगी, जो विभिन्न ट्रेड के आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवारों का चयन करेगी।प्लेसमेंट ड्राइव के लिए पात्रता सभी इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड के आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 19 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 18,000 से 20,000 रुपये तक का सीटीसी तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र भी साथ रखने होंगे।इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण के लिए दिए गए लिंक https://forms.gle/Egm5AydZGyabCK5R9 माध्यम से आवेदन कर सकते हैं या सीधे आयोजन स्थल पर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button