ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
लोकसभा सांसद रविवार को आयोजित जनसुनवाई में रहेंगे उपस्थित

सिंगरौली- लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा मास के आखिरी रविवार 26 अप्रैल को अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे तथा आम जनमानस से भेंट करेंगे। महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का भी आयोजन होता है अतः सांसद जी सुबह 11 बजे देवसर विधानसभा के खुटार मंडल स्थिति परसौना शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 141 पर उपस्थित होकर मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखेंगे तत्पश्चात वहां से चल कर दोपहर 12 बजे पुराने पी डब्ल्यू डी विश्राम गृह स्थिति अपने कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में उपस्थित होंगे और आम जनों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।













