ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक आम सभा 22 मई को

सिंगरौली। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला सिंगरौली द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन 22 मई 2026 (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे केंद्रीय कार्यालय डीडीआरसी भवन में किया जाएगा।
सोसायटी के सचिव डॉ. ओ.पी. राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सदस्यों से अपील की गई है कि वे समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।
रेडक्रॉस सोसायटी ने अधिक से अधिक सदस्यों एवं आमजन से इस महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी लेने और सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।













