परिवहन व्यवस्था और रोजगार को लेकर कांग्रेस का तेवर, आंदोलन की चेतावनी
मई के पहले सप्ताह में RTO घेराव की तैयारी

सिंगरौली। कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने जिले की परिवहन व्यवस्था और स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में यातायात व्यवस्था, परिवहन विभाग और कंपनियों में रोजगार के मामले में व्यापक अव्यवस्था और मनमानी का माहौल है।
मुकेश शर्मा ने कहा कि स्थानीय कंपनियां क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने के बजाय बाहरी लोगों को प्राथमिकता दे रही हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ स्थानीय युवाओं के हक की लड़ाई लड़ेगा और उन्हें प्राथमिकता दिलाने के लिए आंदोलन करेगा।
उन्होंने बताया कि मई के पहले सप्ताह में सबसे पहले आरटीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जहां विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए जाएंगे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।













