मध्य प्रदेशसिंगरौली

महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन, ‘महिलाओं के अधिकारों पर वार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार’

सिंगरौली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 को लेकर सिंगरौली में भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रोश रैली निकालते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर महिला हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मकता के कारण यह विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका, जिससे महिलाओं के अधिकारों पर प्रहार हुआ है।
बैढ़न बाजार में निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। रैली का नेतृत्व महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान मंत्री श्रीमती राधा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व महापौर प्रेमवती खरवार, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडे और नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा उपस्थित रहे।

नेताओं ने अपने संबोधन में कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को महिला विरोधी बताते हुए कड़ी आलोचना की। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विपक्ष के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री ऋचा सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, विजया सिंह, वरिष्ठ नेत्री मीना चौबे, मधुर झा, किरण सोनी, कुसुम शाह, ज्योति वर्मा, ज्योति चौरसिया, वर्षा दुबे, सावित्री प्रजापति, नम्रता सिंह, सुंदर कली, अनीता पाठक, अर्चना तिवारी, देवंती गुप्ता, रीता सोनी सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Author

Related Articles

Back to top button