मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक 29 अप्रैल को,

सिंगरौली – जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सोनम सिंह की अध्यक्षता में आगामी 29 अप्रैल 2026 को जिला पंचायत के सभागार में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई है। दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में मुख्य रूप से जल गंगा संवर्धन अभियान के जिला स्तरीय क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के प्रभाव को देखते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष रणनीति बनाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त बैठक में उपार्जन कार्य की प्रगति और विद्युत विभाग की भी गहन समीक्षा होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गेमे ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में आवश्यक जानकारियों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर ठोस निर्णय लिए जा सकें।

Author

Related Articles

Back to top button