बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

एनसीएल मुख्यालय में भव्य अंबेडकर जयंती समारोह आज

 

सिंगरौली। कोल इंडिया की एनसीएल इकाई में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज 28 अप्रैल को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाई जा रही है। सिस्टा संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों और पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

एनसीएल मुख्यालय स्थित ऑफिसर्स क्लब में शाम 5 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। पूरे महीने चली विभिन्न गतिविधियों का समापन इसी समारोह के साथ किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा साहब के विचारों—शिक्षा, समानता और अधिकार—पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही उपस्थित लोगों से उनके आदर्शों को अपनाकर समतामूलक समाज निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button