बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

महिला को लगा करंट प्रेस करते समय , मौत

मृतिका महिला की सास को भी लगा झटका, बड़कुड़ गांव की घटना
पोल खोल सिंगरौली 
 चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कुड़ में बिजली करंट लगने से एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं मृतिका की सास को भी करंट का झटका लगने से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम बड़कुड़ निवासी नारेन्द्र द्विवेदी की पत्नी प्रतिभा द्विवेदी उम्र 25 वर्ष आज दिन बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे कमरे में प्रेस कर रही थी। इस दौरान प्रेस के लीड कहीं कटी थी, कटा हुआ तार उनके हाथ में टच हो गया।
जैसे ही झटका लगा, पूरा बोर्ड एवं तार उनके कंधे पर आकर फंस गया। चीख-पुकार नारेन्द्र की मॉ बचाने के लिए पहुंची और उन्हें करंट का झटका लगा। बाद में वे संभलते हुये वे कपड़े से प्रतिभा के ऊपर से हटाई।
 आनन-फानन में परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी लाया गया।लेकिन उपचार के दौरान प्रतिभा की मौत हो गई। हालांकि घटना की सूचना पुलिस तक नही पहुंची थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button