नगरीय क्षेत्र में जनगणना 2027 का विधायक सिंगरौली ने जोन 3 में किया आगाज
जनभागीदारी से सशक्त होगा विकासरू विधायक सिंगरौली

सिंगरौली -जनगणना 2027 के तहत नगरीय क्षेत्र के जोन क्रमांक 3 में प्रथम चरण मकान गणना का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री रामनिवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुन्दर लाल शाह, पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह, नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, एचएम श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी श्री नरेश शाह सहित वार्ड पार्षद संतोश शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रगणकों द्वारा किए जा रहे मकान गणना कार्य की विस्तृत जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी गई। प्रगणकों ने घर-घर जाकर आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया तथा जनगणना के महत्व को विस्तार से बताया।
इस अवसर पर विधायक श्री रामनिवास शाह ने जनगणना 2027 को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि सटीक आंकड़े ही योजनाओं की सफलता का आधार होते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी देकर इस महत्त्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने ने जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं तथा नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई उल्लेखनीय है कि नगरीय क्षेत्र में जनगणना 2027 का कार्य आयुक्त नगर निगम एवं प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती सविता प्रधान के नेतृत्व में किया जा रहा है जिसके तहत जनगणना के प्रथम चरण में मकानों एवं बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी संकलित की जा रही है, जो भविष्य की शासकीय योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।













