ट्रेन में मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की पीट पीट कर हत्या का उच्च स्तरीय जांच हो–उसैद हसन सिद्दीकी एडवोकेट

सिंगरौली -मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष उसैद हसन सिद्दीकी एडवोकेट द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग नई दिल्ली के नाम ज्ञापन प्रेषित कर बिहार राज्य के किशनगंज जिला अंतर्गत ठाकुरगंज प्रखंड निवासी मौलाना तोसीफ़ मजहरी के साथ ट्रेन में अमानवीय मारपीट कर हत्या किए जाने के प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।*
*ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 26.04.2026 को मौलाना तोसीफ़ मजहरी के साथ ट्रेन यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई तथा उन्हें ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया, जिसके फलस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई जो सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है।*
*श्री सिद्दीकी ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है तथा देश की सामाजिक समरसता, कानून व्यवस्था एवं अल्पसंख्यक समाज की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।*
*साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु रेलवे एवं प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने का भी आग्रह किया गया है।*













