मजदूर दिवस पर रेडक्रॉस की सराहनीय पहल: 247 श्रमिकों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा लाभ*

सिंगरौली
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी,सिंगरौली द्वारा *01 मई अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस* के अवसर पर रामलीला मैदान के पास अंबेडकर चौक, बैढ़न में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता में तथा रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री एस.डी. सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
*शिविर में कुल 247 महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप की निःशुल्क जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।* ब्लड सेंटर की टीम द्वारा श्रमिकों की जांच एवं परामर्श कार्य किया गया। जन औषधि केंद्र के माध्यम से निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में विशेष रूप से मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम के संचालक डॉ. डी.के. मिश्रा द्वारा भी श्रमिकों को निःशुल्क परामर्श देते हुए आवश्यक दवाइयां लिखी गईं।
मुख्य अतिथि विधायक श्री राम निवास शाह ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक वर्ग देश की प्रगति का मूल आधार है और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य श्रमिकों के जीवन स्तर को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इनका निरंतर आयोजन आवश्यक है।
रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री एस.डी. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं सरल और सुलभ रूप में पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
स्वास्थ्य शिविर में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अरुण कुमार खरादी, श्री उमेश सोनी, न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री मनोरम तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
इसके साथ ही जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा अपने उद्बोधन में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से श्रमिकों एवं जरूरतमंद नागरिकों को हर संभव विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा इस दिशा में निरंतर सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में रेडक्रॉस सचिव डॉ. ओ.पी. राय, डॉ. डी.के. मिश्रा, रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.डी. द्विवेदी, डॉ. एन.के. जैन एवं प्रबंध समिति सदस्य जी पी सिंह, विवेक कुमार त्रिपाठी, राजाराम केशरी, के साथ ही रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य शिव कुमार पांडे, नटवर दास अग्रवाल, सुख देव सिंह भाई, अमरदीप भारुका, बृजेश कुमार शुक्ला, ओम प्रकाश तिवारी, तथा अवनीश दुबे की गरिमामई उपस्थिति रही ।
शिविर में श्रमिकों के पंजीयन का कार्य आश्रय गृह की कोऑर्डिनेटर शिरीन द्वारा किया गया, एवं विपिन रावत द्वारा ब्लड प्रेशर लिया गया तथा ब्लड सेंटर टीम के सूरज प्रकाश, कृष्णा कुमार शाह, सुनीता शाह एवं रेशमा खातून द्वारा जांच कार्य संपन्न किया गया।
इसके अतिरिक्त जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंगों का प्रदर्शनी लगाया गया और कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के बारे में नागरिकों को जागरूक किया गया तथा ऑडियोमेट्री जांच एवं फिजियोथेरेपी संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के सफल बनाने में रेडक्रॉस सोसायटी के कर्मचारी जय प्रकाश दुबे, अरविन्द विश्वकर्मा, डीडीआरसी सेवायुक्त मुकुल किशोर एवं उनकी टीम, खुला आश्रय गृह से शिरीन एवं उनकी टीम तथा जन औषधि केंद्र से रवीश कांत त्रिपाठी एवं उनकी टीम द्वारा अपने कर्तव्यों का मुस्तैदी के साथ निर्वहन किया गया।
शिविर के सफल आयोजन पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों एवं लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के इस मानवीय प्रयास की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।













