बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

 

सिंगरौली- जिले के जियावन थाना पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई रेत माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जियावन थाना क्षेत्र में बिना नंबर का स्वराज कंपनी का एक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जब्त रेत की अनुमानित कीमत करीब 5000 रुपये बताई गई है।

इस मामले में ट्रैक्टर चालक, जो सहुआर निवासी बताया गया है, तथा वाहन स्वामी अनिल द्विवेदी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5), बीएनएस, 4/21 खनिज अधिनियम एवं 51/177, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी जियावन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध परिवहन को रोकते हुए ट्रैक्टर को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया और आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button