खनिक अभिनंदन दिवस पर एनसीएल परिवार ने किया श्रमवीरों को नमन

सिंगरौली -शुक्रवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ‘खनिक अभिनंदन दिवस-2026’ का शुभारंभ मुख्यालय सहित एनसीएल की सभी क्षेत्रों और इकाइयों में श्रमवीरों को कृतज्ञता के साथ नमन करते हुए हुआ l
एनसीएल मुख्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय कोयला एवं ख़ान मंत्री, भारत सरकार श्री जी. किशन रेड्डी का कोल इंडिया परिवार को संबोधित संदेश का वाचन महाप्रबंधक (कल्याण) श्री राजेश त्रिवेदी ने किया l साथ ही इस अवसर पर सीएमडी एनसीएल श्री बी. साईराम के संदेश का वाचन भी किया गया।
मुख्यालय स्तरीय आयोजित इस कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी) श्री आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री अजय कुमार जायसवाल श्रमिक संघों के जेसीसी सदस्य- सीएमएस से श्री अजय कुमार, बीएमएस से श्री अशोक कुमार मिश्रा , आरसीएसएस से श्री राम प्रताप सिंह, एचएमएस से श्री अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई महासचिव, श्री सर्वेश सिंह, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं अन्य कर्मियों ने शहीद स्मारक एवं खनिक प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश की ऊर्जा आपूर्ति हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले ऊर्जा वीरों को नमन किया।
इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों में पदस्थ उत्कृष्ट कर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में श्रमिकों के सम्मान और खनिक अभिनंदन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गौरतलब है कि ‘खनिक अभिनंदन दिवस 2026’ पर केन्द्रीय कार्यक्रम का आयोजन एनसीएल स्टेडियम, सिंगरौली में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न परियोजना व उत्कृष्ट कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।













