बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बीरेंद्र गोयल बने सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह की लहर

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी, बधाई देने वालों का लगा तांता

सिंगरौली।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण (SDA) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद जिले की राजनीति और विकास से जुड़े हलकों में इस नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

श्री गोयल की नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके निवास पर समर्थकों, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। लोगों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ उनका स्वागत कर बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी है।

बीरेंद्र गोयल लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके मिलनसार और सक्रिय व्यक्तित्व के कारण कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पहचान है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में सिंगरौली विकास प्राधिकरण को नई दिशा और गति मिलेगी। खासतौर पर शहर के आधारभूत ढांचे, शहरी सुविधाओं और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि सिंगरौली एक तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक जिला है, जहां सुनियोजित शहरी विकास की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। ऐसे में नए अध्यक्ष के रूप में बीरेंद्र गोयल की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button